Thursday, October 22nd, 2026

असम में बीजेपी 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

 
नई दिल्ली

बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के अलावा असम में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बीजेपी हाईकमान राज्य के चुनावी माहौल को देखते हुए काफी पहले सक्रिय हो गया था। जिस वजह से पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही वहां का दौर कर लिया। अब नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चुनावी रणनीति तैयार कर रहे। जिसके तहत गुरुवार शाम बीजेपी मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई।
 
दिल्ली में हुई इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, बीएल संतोष, राजनाथ सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, थावरचंद गहलोत, शाहनवाज हुसैन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। इसके अलावा असम के सीएम सर्वानंद सोनावाल ने भी इसमें हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए बैठक में सहमति बन गई। इस चुनाव में असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) बीजेपी की सहयोगी पार्टियां हैं। इससे पहले 2016 के चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ 84 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था।

 

#असम में बीजेपी

Source : Agency

पाठको की राय